पू. साने गुरुजी का समग्र साहित्य हिन्दी में

श्री पांडुरंग सदाशिव साने उर्फ़ साने गुरुजी महाराष्ट्र के स्वनामधन्य लेखक और श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता थे । उनके विचारों की दायपर महाराष्ट्र की तीन पीढियाँ पलीं । राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और मानव सेवा में इन पीढियोंने अपनी पूरी जिन्दगी लगा दी ।

    आज भी पू. साने गुरुजी का साहित्य युवक-युवतियों, बालकों तथा वृद्धों का विचार-विश्व समृद्ध करता रहता है। पू. साने गुरुजी कथामाला ने यह तय किया है कि उनका समग्र साहित्य हिन्दी में प्रकाशित किया जाय। जिसमें लगभग १२० किताबें हैं ।पहली कड़ी में चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।

भारतीय नारी – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. पीतांबर सरोदे

साने गुरुजी की अखंड ज्ञानसाधना का परिचय देनेवाली यह पुस्तक भारतीय नारी की वेदकाल से लेकर इक्कीसवीं सदी तक की यात्रा का सम्यक परिचय देती है।वह अपार त्याग की प्रतिमा है।वेदकाल में वह स्वाश्रयी, ज्ञानी तथा कष्ट करने वाली थी।वेदोत्तर काल में उसे गौणत्व आया।महात्मा फुले,गोपाल गणेश आगरकर के समय नारी जीवन कई बन्धनों से घिरा हुआ था ।पर स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजीने उसकी मुक्ति की राह खोल दी।विभिन्न क्षेत्रोंमें भारतीय नारीने अपना योगदान दिया। छोटी-सी यह पुस्तक ‘भारतीय नारी’ के विकास का सच्चा लेखा-जोखा है। कीमत – रु. ११/-

हिमालय के शिखर – साने गुरुजी

                                    अनुवाद – डॉ. विश्वास पाटील

राम का वर्णन करते हुए वाल्मीकिने कहा कि उनमें हिमालय की अडिगता और सागर की गंभीरता है। साने गुरुजीने भारतीय जीवन के कुछ ऐसे ही उत्तुंग चरित्रोंको चुना जिनमें स्त्री-पुरुष दोनों हैं – जो हमें प्रभावित करते हैं। युवा पीढी को हम इस ग्रंथ के माध्यम से उस भव्य भारत का परिचय करा देंगे जिसकी ईंट- ईंट इन सपूतोंने रची। भारत का भाल उज्वल करनेवाले ये पात्र सही मानेमें ‘हिमालय के शिखर’ हैं। कीमत – रु. २१/-

भगवान श्रीकृष्ण – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. निशा ढवळे

भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र मानवीय सद्गुणोंसे पूर्णत: संपन्न चरित्र है। साने गुरुजी ने इस चरित्र में श्रीकृष्ण के उन कार्योंका विशद विवरण किया जो चमत्कार नहीं,मानवों की विविधांगी रक्षा करनेवाले थे। कृष्ण एक जननायक थे।उनके इसी जननायकत्व की चर्चा साने गुरुजीने प्रस्तुत पुस्तक में की है। देवी-देवताओं के चरित्र चमत्कारों के लिए नहीं ,राष्ट्रनिर्माण के लिए और जीवन को मूल्य संपन्न बनाने के लिए हों,ऐसी प्रेरणा यह पुस्तक देती है। कीमत – रु. ११/-

मेरे देवता – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. मु. ब. शाह

साने गुरुजी कहते हैं ‘मानवी देवताओंने ही नहीं,मनवेतर देवताओं ने तक मुझपर कृपा की बरसात की। इस सारी सजीव सृष्टि में मेरी परवरिश हुई है।’ जिन जिन का उनके जीवनपर मंगल प्रभाव पडा उन देवताओं की अनोखी कहानी ,अनोखा चिंतन इस पुस्तक में है। प्रभाव डालनेवाले ये देवता हैं – आकाश ,प्रकाश,पानी,प्राचीन ऋषिवर,ध्रुव और प्रह्लाद । कीमत – रु.१५/-

शीघ्र प्रकाशित होनेवाली पुस्तकें

गीता हृदय – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. विश्वास पाटील

धूलिया के कारावासमें पू. विनोबाजी ने जो प्रवचन दिए वे ‘गीता प्रवचन’ के रूपमें भारत की भाषा भगिनियों के कंठहार बने। उसके पहले और बाद में भी साने गुरुजी के जीवन में गीता का स्थान वरेण्य रहा । गीता के १८ अध्यायों को गुरुजी ने अपनी प्राणवान शैली में न केवल दुहराया है अपितु उनकी नई और युगसंमत व्याख्या भी की है। गीतामें बुद्धि से प्रवेश तो किया जा सकता है पर हृदय के बिना बाहर निकला नहीं जा सकता। साने गुरुजी की यह पुस्तक गीता का बुद्धिसंपन्न आलेखन है ।

कौए – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. पीतांबर सरोदे

कहने के लिए यह कौवों की कहानी है। पर उनके बहाने पू. साने गुरुजी ने मनुष्य जाति के सद्गुण और दुर्गुणोंकी बड़ी सटीक व्याख्या की है।मनुष्य जगत से पक्षी और पशु जगतका न्याय अधिक तर्कसंगत कैसे है यह बताते हुए उन्होंने मनुष्य जाति के पशु-पक्षी जगत के साथ होनेवाले दुर्व्यवहारोंकी मार्मिक व्याख्या की है।पुस्तक एकार्थ में पूरे मानव जाति के व्यवहार की मर्मकथा है।

मोरी गाय – साने गुरुजी

अनुवाद – डॉ. विश्वास पाटील

साने गुरुजी के जीवनमें अद्वैत का जो विचार रम गया था उसके परिणाम स्वरूप चराचर सृष्टिमें उन्हें चैतन्य के दर्शन हुए।पशु-पक्षी हमारे न केवल संगी-साथी हैं,अपितु हमारे जीवन के पक्षधर भी हैं। गाय को गाँधीजी ‘करुणा की कविता’ कहते थे। गाय,गंगा,गीता,गाँव और गाँधी भारत के पंचप्राण हैं। गाय का मनुष्य जीवनमें जो स्थान है वह प्रकृति और पर्यावरणमें संतुलन का है। साने गुरुजी ने इस माध्यम से गाय की महिमा का वर्णन किया है। न केवल बच्चों के लिए वरन तमाम विचारशील लोगों के लिए अत्यावश्यक है यह पुस्तक।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

इन पुस्तकों को निम्न पते से मँगवाया जा सकता है :

प्राचार्य अनिल लोहार

सीताराम बाहेती कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स,

पोस्ट/जिला जळगाँव (महाराष्ट्र)

इन पुस्तकों के प्रकाशक -

Technorati tags: ,

श्री पन्नालाल सुराणा,

अध्यक्ष, अ.भा. साने गुरुजी कथामाला,

साने गुरुजी हाई स्कूल,

भिकोबा पाठारे मार्ग,

दादर(पूर्व), मुंबई.

0 Responses to “पू. साने गुरुजी का समग्र साहित्य हिन्दी में”



  1. No Comments Yet

Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • ’आखिरी वक्त क्या ख़ाक…… July 6, 2009
    आज दोपहर करीब ढाई बजे प्रोफेसर जुआल की बिटिया डॉ. पाली का फोन आया ,’ नागेश्वर अंकल सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकले हैं । कहां जा रहे हैं नहीं बताया है । आन्टीजी ने पिताजी को चिन्तित हो कर फोन किया है । आप के यहाँ आये थे क्या ? ’ प्रोफेसर नागेश्वर प्रसाद [...] […]
  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]