शिरीष का फूल हरे और हल्के पीले व सफेद रंग लिए हुए होता है । यहां जो फूल है वह आकृति में बिलकुल शिरीष जैसा है ,रंग गुलाबी और सफेद। गिलहरियां और तोते इन्हें बहुत पसन्द करते हैं । तोते कभी-कभी पूरे फूल को लेकर उड़ भी जाते हैं । तोतों का यह क्रिया-कलाप आज कैद कर पाया हूं।
आपको कैसा लगा इनका शिरीष-प्रेम ?


मैने सीडनी मे “बोटलब्रश” के फूलों को खाते तोतो के झुंड के झुंड देखे है। यहां के तोते भारतीय तोतो से थोड़े अलग होते है उनके सर और गले पर लाल,पीला, कथई रंग होता है। ये तोते इन पेड़ो पर बहुत अच्छे लगते है। लाल फूल और उस पर ये रंग बिरंगे तोते !