वर्डप्रेस पर मेरे तीन चिट्ठे हैं : समाजवादी जनपरिषद , यही है वह जगह
तथा शैशव | तीनों पर कुल ५१७ पोस्ट लिखी हैं , कुल २२१३ टिप्पणियाँ की गई हैं तथा इन्हें कुल ७६,७९७ बार देखा गया है । इस प्रकार औसतन प्रति पोस्ट मात्र ४.२८ टिप्पणियाँ मिली हैं तथा प्रति पोस्ट औसतन १४८.५४ बार ही चिट्ठों को देखा गया है । औसत आंकड़े सूरत-ए-हाल का बहुत ढंग का बयान नहीं पेश करते ।
तीनों चिट्ठों पर सर्वाधिक व्यस्त दिन ( ट्रैफिक के लिहाज से) : समाजवादी जनपरिषद पर ३९१ , यही है वह जगह पर १७० तथा शैशव पर १५१ रहे हैं । प्रथम दोनों चिट्ठों पर व्यस्ततम दिन भड़ास फॉर मीडिया नामक पोर्टल पर मेरी पोस्ट के उल्लेख वाले दिन रहे हैं। इनमें से दो मीडिया सम्बन्धी आलेख थे ।
सर्च इंजनों पर ढेर सारे शब्दों को खोजते हुए भी पाठक इन चिट्ठों पर पहुंचते हैं । इसका मुझे सन्तोष है । सर्च इंजनों पर खोजे गये उन पदों-शब्दों-नामों पर मेरे चिट्ठों से पाठकों को कुछ न कुछ सूचना मिलती होगी । हांलाकि इन से कहीं अधिक पाठक एग्रीगेटर्स , अन्य ब्लॉगों , वेब साइटों तथा पोर्टलों पर दिए गए इन चिट्ठों की कड़ियों से पहुंचते हैं ।
मेरे प्रिय एग्रीगेटर ब्लॉगवाणी के प्रिय संचालक मैथिली जी कहते हैं कि आगे आने वाले समय में चिट्ठेकारों के समूहों , समुदायों की भूमिका बढ़ेगी ।
वर्डप्रेस के चिट्ठों में आपके चिट्ठों से जुड़े नाना प्रकार के आँकड़े बिना किसी अतिरिक्त एड ऑन के उपलब्ध होते हैं । यह चिट्ठे मुक्त स्रोत भी हैं । मुझे वर्डप्रेस इसीलिए पसन्द है ।
RSS - Posts
3 Comments
May 2, 2009 at 11:00 pm
मै भी पहले वर्डप्रेस पर ही लिखती थी .. अब ब्लागस्पाट पर लिखना शुरू किया है .. मुझे महसूस हुआ है कि ब्लागस्पाट की तुलना में वर्डप्रेस पर अधिक लोग सर्च इंजिन की सहायता से आते हैं .. और विशेष अंतर तो अभी तक समझ में नहीं आया।
May 3, 2009 at 10:09 pm
TypePad के बाद वर्ड प्रेस सबसे अच्छा है, इसमें कोई शक नहीं।
May 11, 2009 at 5:28 pm
यह विश्लेषण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हमारे साथ साझा करने के लिए आभार।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary- TSALIIM / SBAI }