” मगर, आपका असली नाम क्या है ?”

    डॉ. अजित वडनेरकर ने कई किश्तों में मेरा आत्मकथ्य छापा । आम तौर पर जितने लोग मुझे पढ़ते हैं उससे कहीं ज्यादा लोगों ने टीपा भी ।  ” मगर , आपका नाम क्या है ?” कई लोगों ने यही पूछा तो कुछ समय के लिए लगा कि मैं शोले की बसन्ती हो गया ? वही कहावत हुई कि सारी रामायण बीत गयी ,पूछ रहे है सीता……….

    चिट्ठालोक से अलग भी यह सवाल मुझसे पूछा जाता रहा है लेकिन चिट्ठालोक में अनामदासों की भरमार के कारण मेरे जैसे अललटप्पू नाम की बाबत यह सवाल पूछा जाना लाजमी है। ‘शब्दों का सफ़र’ पर लगातार कुछ दिन छपने के संक्रमण के प्रभाव में सर्वप्रथम यह बता दूँ कि प्लेटो ,प्लातो, अप्लातो ,अफ़लातू इस क्रम में यूनानी से फारसीकरण हुआ है । ऐसे ही इसी परम्परा के दार्शनिक सॉक्रेटीस और ऍरिस्टॉटल भारत में सुकरात और अरस्तू पुकारे जाते हैं । मेरे दो भतीजे सुकरात और अरस्तू भी हैं । 

  मेरे पिता उपनिषद के नचिकेता और अशोक की पुत्री संघमित्रा के नाम मेरे बड़े भाई बहन के रख चुके थे तब तीसरे नम्बर पर यूनानी सभ्यता से यह नाम लिया गया । वैसे गुजराती में अफ़लातून के माएने हँसमुख भी है ।

12 Responses to “” मगर, आपका असली नाम क्या है ?””


  1. 1 maithily May 9, 2008 at 10:24 pm

    वैसे आपके लिये तो यूनानी और गुजराती दोनों नाम मौजूं हैं.

  2. 2 अशोक पाण्डे May 9, 2008 at 11:24 pm

    अललटप्पू पसन्द आया. बाक़ी तो बेजोड़ है ही. शुभकामनाएं और धन्यवाद.

  3. 3 kakesh May 10, 2008 at 6:48 am

    राज़ राज़ ही रहा या खुल गया :-)

  4. 4 दीपक भारतदीप May 10, 2008 at 9:27 am

    दिलचस्प परिचय है आपका! वैसे आपका नाम अफलातून प्रसिद्ध हो गया है और आप चाहें भी तो हम आपको दूसरे नाम से पुकार नहीं पायेंगे.
    दीपक भारतदीप

  5. 5 swapandarshi May 10, 2008 at 9:55 am

    apakaa naam shayad Aflatoon ke alaawa ho bhi kya saktaa hai?

    achchha laga ki ye aapakaa sachmuch ka naam hai.

  6. 6 अरूण May 10, 2008 at 9:56 am

    हम तो सम्झे थे कि बचपन मे आप अफ़लातूनी हरकते करते रहते होगे तभ घर वालो के प्यार मे इस नाम से पुकारना शुरु किया होगा,और यही आपने मुख्य रूप से स्वीकार कर लिया , आफ़िसियल नाम दूसरा होगा :) चलिये परदा तो उठा :)

  7. 7 संजय बेंगाणी May 10, 2008 at 10:26 am

    पहले मुझे लगा था, तक़लुश उपनाम जैसा कुछ होगा. मगर फिर अनुपजी ने बताया की इनके पिताजी द्वारा रखा गया है. अफ्लातुन…नाम है जी :)

  8. 8 प्रमोद सिंह May 10, 2008 at 11:36 am

    शायद घरवालों के मन में यह भोला मोह रहा होगा कि कम से कम बच्‍चे के अफ़लू (फ्लू नहीं)वाली अक़ल आ जाय? या और नहीं तो.. अपनी प्‍लाटून ही खड़ा करने लायक बन जाये? ख़ैर, कोई बात नहीं, घरवालों का मोह होता ही इसलिए है कि फल और प्‍लाटून बनने की जगह महज़ माया बनकर रह जाये..

  9. 9 chandrabhushan May 10, 2008 at 12:14 pm

    मेरे ख्याल से जिस दार्शनिक का नाम हम अंग्रेजी में प्लेटो पढ़ते हैं, वह उसके मूल नाम से बहुत दूर का है। दर्शन की पुरानी किताबों में इस व्यक्ति के नाम की स्पेलिंग का आखिरी अक्षर ओ न होकर एन है। यूरोप में नवजागरण की शुरुआत इटली से हुई थी लिहाजा ज्यादातर व्यंजनांत पूर्वी नामों को स्वरांत बनाकर उनका बंटाधार कर दिया गया। मूल ग्रीक या एरेमेइक जुबान में यह नाम प्लातोन या प्लातून (PLATON) के करीब ही उच्चरित होता था। जैसे स्कूल को हम लोग इस्कूल या स्टाफ को अस्टाफ बोलते हैं, उसी तरह पूरब की अरबी-फारसी जुबानों में प्लातून को बिना किसी विकृति के सहज उच्चारण के रूप में अफलातून बोला जाने लगा। अफलातून देसाई तक आते-आते इसमें कुछ न कुछ अर्थ-ध्वंस भी हुआ ही है, लेकिन इससे इतर मेरी राय यही है कि प्लेटो की तुलना में अफलातून उच्चारण संबंधित दार्शनिक के मूल नाम के कहीं ज्यादा करीब है।

  10. 10 neeraj1950 May 10, 2008 at 12:14 pm

    शेक्ष्पीअर ने कहा था “नाम में क्या रखा है” .आप के संस्मरण बहुत धयान से पढे और खूब आनंद उठाया. आप जैसे व्यक्ति को चाहे जिस नाम से पुकारा जाए आप रहेंगे विलक्षण ही.
    नीरज

  11. 11 mamta May 10, 2008 at 12:50 pm

    अच्छा किया जो नाम का राज खोल दिया। :)

  12. 12 समीर लाल May 11, 2008 at 4:14 am

    कितना अच्छा नाम तो है, फिर काहे लोग हैरान किये हैं???

    “अफलातून”

    -आप तो कान ही मत दो इस जालिम दुनिया के जालिम प्रश्नों पर. :)

    जिसको मानना है कि राज खुल गया तो खुल गया और बंद है तो बंद. हा हा!!

    ———————————–
    आप हिन्दी में लिखते हैं. अच्छा लगता है. मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं, इस निवेदन के साथ कि नये लोगों को जोड़ें, पुरानों को प्रोत्साहित करें-यही हिन्दी चिट्ठाजगत की सच्ची सेवा है.
    एक नया हिन्दी चिट्ठा किसी नये व्यक्ति से भी शुरु करवायें और हिन्दी चिट्ठों की संख्या बढ़ाने और विविधता प्रदान करने में योगदान करें.
    यह एक अभियान है. इस संदेश को अधिकाधिक प्रसार देकर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें.
    शुभकामनाऐं.
    समीर लाल
    (उड़न तश्तरी)


Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? – लेखक सुनील May 11, 2009
    यह लूट, लालच, भोग की सभ्यता का संकट है। Technorati tags: recession, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, usa, china, india (1) दुनिया का आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमरीका के जिस दोयम कर्ज (सब प्राइम लोन) संकट से यह शुरु हुआ, उसको 19 महीने बीत चुके है। निवेश बैंक नाम की [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]