रेलवे पुराण – 3 , स्वामी आनन्द

 पिछले भाग ; एक तथा दो


    इसी इज्जत-आदर के कारण और बरसों की उनकी लगन से हार कर अन्ततः रेलवे के सत्ताधीशों ने उनके लिए कोई स्वतंत्र काम खड़ा करने का सोचा जहां रोज चल कर ऊपरी अधिकारियों को उनसे टकराना न पड़े और फिर भी रेल विभाग को उनकी बुद्धिमत्ता का पूरा लाभ भी  मिल सके | इस प्रकार तार-टिकट मास्टरों में नए रंगरूटों को मुंबई शहर की बुराइयों से बचाने के लिए, और उन्हें ठोक पीट कर तैयार करने के लिए, बोर्डिंग-लोजिंग की सुविधावाली एक रेलवे इन्स्टीट्यूट बेलासिस रोड, भायखला के पास शुरु कर छोटुभाई को उसका जिम्मा
सौंप दिया |

    वहां भी उन्होंने अधिकारियों को परेशान करना हांलांकि चालू ही रखा फिर भी काम इतना बेहतरीन किया कि सत्ताधीशों ने उनकी मुक्त कंठ से प्रसंशा की| नए भर्ती हुए टिकट मास्टरों को इस प्रकार शिक्षित और तैयार किया कि समूची लाइन में वे ‘छोटुभाई महात्मा’ के रूप में पहचाने जाने लगे| अगले कई दशक तक मुंबई से विरमगाम, वढवाण और ताप्ती लाइन पर बड़ी – बड़ी मूंछों वाले जवां मर्दों को अचानक छोटुभाई के झुक कर पैर छूते हुए देखा जा सकता था| वे कहते: “इन्होंने ही हमें बनाया| इन्हीं के थप्पड खा कर हमने कुछ सीखा, इसी लिए आज आदमियों की जमात में रह कर मेहनत की कमाई खा रहे हैं | वर्ना हम बरबाद हो गए होते|”

    वे हरदम कहते: “झूठे, अनैतिक, या फिर वो जिसे घूस लेना है, वे दूसरे से दब कर रहते हैं| उतना ध्यान रखें तो फिर एक परमेश्वर को छोड़ कर किसी सी से भी डर ने या दब कर रहने की जरूरत नहीं है| धर्मराज ने सिर्फ एक बार ही सत्य में तनिक मात्र झूठ की मिलावट की थी| लेकिन उतने से ही उनका रथ, जो धरती से एक बित्ता ऊंचा चलता था, वह जमीन पर आ गया था| इसी प्रकार मनुष्य को भी खिसियाना पड सकता है|”

    लेकिन विदेशी हुकूमत में छोटुभाई जैसे स्वाभिमानी स्वतंत्र व्यक्ति का सदा के लिए टिक पाना असंभव था| अंत में सत्ताधिकारियों ने उन से हार कर उन्हें ‘घमंडी, तुनक मिजाजी, उद्धत हैं’ जैसे अनेक कारण दिखा कर रेलवे की नौकरी से निकाला|

    बरख्वास्तगी का हुक्म मिलने के दूसरे ही दिन से छोटुभाई ने तत्कालीन गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष स्व. वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में स्थापित स्व. मणिलाल कोठारी द्वारा स्थापित बी.बी.सी.आई. रेलवे कर्मचारी यूनियन में उनके सह सचिव के रूप में काम करना शुरू कर दिया और कासगंज, मथुरा, आगरा, जयपुर, रेवाडी तक की लाइन पर इन्जन ड्राइवरों को संगठित करने का काम हाथ में ले लिया|

    इस प्रकार बी.बी. रेल्वे के ऊपरी अधिकारियों के मत्थे छोटुभाई शनिच्चर की तरह मंडराते रहे| बरख्वास्तगी के खिलाफ भी उन्होंने लिखा-पढ़ी द्वारा लडाई जारी रखी| करीब डेढ़ साल की लड़ाई के अंत में उन्होंने सत्ताधीशों द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को खारिज करवाया, बरख्वास्तगी के हुक्म रद्द करवाए और ससम्मान नौकरी पर उसी पद पर पुन:स्थापित करने के हुक्म तामील करवाए|

लेकिन नौकरी पर हाजिर न होते हुए उन्होंने लिखा:

“मैं तो आपने जो मुझ पर अन्याय किया था उसकी मुख़ालफ़त की खातिर ही लड रहा था| मुझे तो अब सार्वजनिक कार्य ही करना है|”

    यह कह कर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया तथा यूनियन के काम में लगे रहे|

‘बंदर कितना ही बूढा़ क्यों न हो जाए वह उछलना नहीं भूलता’ इस कथनी को सच साबित करते हुए उन्होंने काफी समय तक रेल अधिकारियों की काली करतूतों के खिलाफ अपनी मुहीम जारी रखी| एक किस्से में तो उन्होंने बी.बी. रेल्वे के एक हजारों रुपए की तन्ख्वाह पाने वाले बहुत बड़े अधिकारी का नाम घूस लेने के आरोप के साथ सार्वजनिक पत्रिका में छाप कर उसे मानहानी का मुकदमा
चलाने के लिए ललकारा| मुंबई पुलिस के पास उसे गिरफ़्तार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता न बचा| आखिर में मुंबई के गोरे पुलिस कमिश्नर ने उसे सुबह से विहार-पवई की ओर शिकार करने भेज कर, शाम को विकरोली से ट्रोम्बे, और वहां से नाव पर बैठा कर समुद्र में खड़े जहाज पर चढ़ा कर विलायत के लिए रवाना कर दिया|

    गांधीजी की रहनुमाई में सत्याग्रह की राजनैतिक लड़ाई तो एक दशक से ऊपर से चली आ रही थी| इसलिए कुछ साल बाद रेलवे यूनियन का काम धीरे धीरे ढीला होता गया| १९३०-३१-३३ तक उन्होंने इन आंदोलनों में कमोबेश हिस्सा लिया जुड़े और जब प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़े तो सत्याग्रहियों तथा उनके परिवार जनों की भरपूर मदद की| इन सत्याग्रह आंदोलनों के बाद १९३४ के प्रारंभ से ठाणा जिला के जंगल में बसे आदिवासियों की सेवा का काम मेरे साथ रह कर शुरू
किया | बल्कि यह कहना ज्यादा उचित होगा कि उनके उत्साह, मार्गदर्शन तथा हिम्मत की ताकत के कारण मैंने उनके साथ काम किया|

    १९३४ के प्रारंभ से वे दीन, दु:खी आदिवासियों की सेवा में तन, मन और वाणी से निष्ठापूर्वक, बिना किसी प्रशंसा या मान्यता की कामना लिए सिर्फ स्वप्रेरित मिशनरी भावना व लगन से जो लगे तो अंत तक लगे ही रहे| ठाणा – आश्रम में उनके कार्यकाल के साल भी उतने ही उज्ज्वल, रमणीय एवं मनोहारी थे |

 

4 Responses to “रेलवे पुराण – 3 , स्वामी आनन्द”


  1. 1 सागर चन्द नाहर August 18, 2007 at 1:12 pm

    धन्य है छॊटू भाई देसाई को, अगर इस तरह के थोड़े अधिकारी अब भी होते तो भ्रष्टाचार इतना ना होता।
    बहुत बहुत धन्यवाद यह सीरीज प्रस्तुत करने के लिये।

  2. 2 anamdasblogger August 18, 2007 at 1:30 pm

    एक साँस में पढ़ गया, हमेशा की तरह. नचिकेता भाई को मेरा आभार पहुँचा दें और यह अनुरोध भी बाँटने में कंजूसी न करें.

  3. 3 ghughutibasuti August 18, 2007 at 5:22 pm

    यदि संसार के १ प्रतिशत लोग भी उन जैसे होते तो संसार कुछ और ही होता । इतने गंभीर विषय को बहुत मनोरंजक बनाकर लिखा गया है ।
    घुघूती बासूती

  4. 4 aroonarora August 18, 2007 at 7:39 pm

    मेरा भी आभार पहुचादे नचिकेता जी को,बस एक कमी रह गई उन महापुरुष का फ़ोटो भी होता तो ..


Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? – लेखक सुनील May 11, 2009
    यह लूट, लालच, भोग की सभ्यता का संकट है। Technorati tags: recession, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, usa, china, india (1) दुनिया का आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमरीका के जिस दोयम कर्ज (सब प्राइम लोन) संकट से यह शुरु हुआ, उसको 19 महीने बीत चुके है। निवेश बैंक नाम की [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]