रेल – पुराण (२) : स्वामी आनन्द

Technorati tags: , ,

Technorati tags: , , , , ,

    पिछले प्रसंग से आगे : 

    उन्हीं दिनों ठेकेदार ने अपने बाप के गांव में बगीचे में खाद के लिए  वैगन भर कर बकरी की लीद पारडी भेजी । रेलवे रसीद में ८० मन लिखवा कर उतने ही वजन का भाड़ा दिया जबकि वैगन में ३०० मन माल भरा । छोटुभाई ने वैगन का नम्बर तथा उसकी क्षमता लिख ली और सीधी जाने वाली मालगाडी से तत्काल वैगन रवाना कर दिया। कोई रसीद नहीं बनाई। मुनीम से कहा, “रसीद कल ले जाना । वैसे भी आज की डाक से तो रसीद जाने वाली नहीं है।” उसे पता था कि वैगन को पहुंचने में एक सप्ताह लग जाएगा।
    दूसरे दिन मुनीम पता लिखा हुआ  लिफाफा ले कर आया। छोटुभाई ने वैगन
के पूरे नाप के हिसाब से ४६३ बंगाली – मन लीद की रसीद बनाई और उसके
सामने ही लिफाफे में बंद कर डाक से रवाना करने भेज दिया ।
    वैगन तो डेढ दिन में पारडी पहुंच गया था ; और रसीद पहुंचे इसके पहले ही
ठेकेदार के बाप ने वैगन खाली करा कर लीद बगीचे में डलवा भी दी थी। माल की
डेलिवरी न लेने का बहाना भी उसके पास नहीं बचा। ४६३ मन का भाडा चुकाने
में बुड्ढे की कमर टूट गई । कमाऊ बेटे को पुरानी रीति रिवाज के बाप ने
कैसी चिट्ठी लिखी होगी इसकी कल्पना पाठक-श्रोता कर लें।
    उन बैलगाड़ी वाले भील आदिवासी लोगों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ भी,
गांव-गांव घूम कर, लोगों के बयान तथा भाड़ा न चुकाई गई पर्चियों को जमा कर,
शिकायत पत्र पर सैंकडों भीलों के अंगूठे की छाप इकट्ठा कर गवर्नर-इन-काउन्सिल को भेजी। जांच की मांग उठाई। पूरा मामला साबित हुआ। उसे सारी की सारी रकम चुकता करनी पड़ी और  भील जनता को भविष्य में रक्षा मिले इस आशय का सरकार के पास प्रस्ताव (GR) भी पारित करवाया ।

5
    इसी प्रकार का पानी  अपने से ऊपर के बड़े से बड़े रेलवे अधिकारियों को उन्होंने अनेक बार पिलाया। एक भी मौका न जाने दें। ऐसे प्रकरणों की सृष्टि भी करें।एक बार फ्रन्टीयर के रस्ते विलायत की डाक तथा यात्रियों को लेकर हर शनिवार को आने वाले और हार्बर ब्रान्च की लाइन पर सीधा बेलार्ड पीअर पर लगे पी.एन्ड.ओ. कंपनी के मेल जहाज को डाक तथा यात्री पहुंचाने वाले ‘ओवरलैन्ड’ को माहिम-वड़ाला के पास घंटे भर खड़ा कर दिया था ! कंन्ट्रोल विभाग ने गलती से एक लंबतडंग माल गाड़ी को उसी पटरी पर जाने दिया था और फिर छोटुभाई पर फोन की झड़ी लगा दी कि मालगाड़ी के लिए गिराया सिगनल उठा
कर ओवरलैन्ड मेल को पहले जाने दें ।
    छोटुभाई ने घिस कर ना कह दी । रेल नियमों का हवाला दिया। एक बार गिराया
गया सिग्नल तब तक नहीं उठाया जा सकता जब तक ट्रेन निकल न जाए। चर्चगेट के रेल मुख्यालय तक तहलका मच गया। ट्राफिक सुपरिन्टेन्डेन्ट, ट्राफिक मैनेजर, बड़े से बड़े अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने लगीं:
    वह कमबख्त ६० डिब्बों वाली गुड्स ट्रेन घोंघे की गति से चलती थी। तिसपर उसे वड़ाला यार्ड में जहां मुंबई, कुर्ला, बांद्रा, हार्बर लाईन की पटरियों की भूलभुलैया थी वहीं एक दर्जन से ज्यादा शंटिंग कर के साठों डिब्बों को बिखेर कर साइडिंग में जाना था। छोटुभाई ने आराम कुर्सी टेलिफोन के सामने रख कर ठंडे दिमाग से जवाब देना शुरू कर दिया। चर्चगेट के मुख्यालय से वे लोग बोलें:
“हलो, हलो, मि. छोटुभाई देसाई, स्टेशन मास्टर माहिम। हलो, मैं डी.टी.एस.
बोल रहा हूं।.. हलो, मैं ट्राफिक सुपरिन्टेन्डेन्ट बोल रहा हूं। हलो, मैं जनरल मैनेजर स्पीकिंग। हलो, मि. देसाई! आप अरजेन्सी समझ सकते हो। हलो, ओवरलैन्ड मेल रुका हुआ है। उसे कैसे रोका जा सकता है? हलो, बेलार्ड पीअर पर पी.एन्ड ओ. मेल को देरी हो रही है। वीकली होम बाउन्ड मेल स्टीमर। समझ रहे हैं न ? उसे कैसे देरी करा सकते हैं?”
छोटुभाई: एलाव, एलाव होम बाउन्ड हो या हेवेन बाउन्ड; खुद ब्रह्मा हो तो भी खड़ा कर दूंगा। एलाव, मैं छोटुभाई देसाई, माहिम स्पीकिंग। एलाव, एलाव, एक बार सिग्नल गिराने के बाद पटरी पर खड़ी गाड़ी जब तक अगले स्टेशन पर न पहुंच जाए तब तक उसे नहीं उठाया जा सकता। इसमें किसी को भी डिस्क्रीशन का अधिकार नहीं है।रीफर टू रेल्वे रेग्युलेशन्सस। एलाव, मेल लेट हो तो चल सकता है, दुर्घटना हो तो नहीं चल सकता। हां। Delay can be explained, accident cannot be explained.  (गुजराती में) ऐसे समय तो तुम बच्चू लोग सभी खिसक जाओगे, और छोटुभाई अकेले को लटकना पडेगा!
“हलो, हलो, मि. छोटुभाई देसाई ! मैं आपको हुक्म देता हूं, सिगनल उठा कर
ओवरलैन्ड मेल को जाने दो। अपने ऊपरी अधिकारियों का आपको कोई डर नहीं है
क्या? आपको पछताना पड़ेगा। रीज़नेबल बनो। समय पहचानो। आप समझदार व्यक्ति
हो । “
“एलाव, एलाव। मैं समझदार व्यक्ति हूं इसीलिए तो समय समझ कर ही काम करता
हूं। आप ऊपरी अधिकारी जरूर हैं। लेकिन रेल नियमों के खिलाफ जाने का हुक्म
आप मुझे नहीं दे सकते। यदि आप ऐसा करें भी तो मैं नहीं मानूंगा। आप में
दम हो तो मुझे डिसमिस भले ही कर दो।”
(गुजराती में) “और जरा सुन लें …जहां तक डरने पछताने की बात है तो छोटुभाई जिस दिन अपना गांव छोड के निकला उसी दिन दीहण के हनुमानजी को तेल सिंदूर चढ़ा कर निकला था। समझ में आया? अब चुप चाप बैठे रहो — बड़ी कुर्सी पर।बोला-चाला रामकबीर !”
“य़ानि कि सॉरी। एलाव । मैं छोटुभाई देसाई स्टेशन मास्टर माहिम, स्पीकिंग.”
पूरे पचास मिनट के बाद सिग्नल उठाया गया। पी.एन्ड ओ. मेल स्टीमर एक घंटे
से भी ज्यादा देर से रवाना हुई।
    बाद में महिनों तक इस लफ़ड़े का श्राद्ध पूरा करने में लगाया। छोटूभाई भैंसे की ताकत से लड़े और जीते। इतना ही नहीं, ऊपर से सत्ताधिकारियों से लिखित प्रशंसा भी प्राप्त की।
बड़े से बड़े अधिकारी छोटुभाई से हार मान कर नाक जमीन पर रगड़ते   जहां तक हो
सके उनसे छेडखानी नहीं करते। कट कर चलते। मूर नामका एक गोरा अथवा अर्ध गोरा
अधिकारी उनके पीछे पड़ गया। ८७ चेतावनियां (caution), ४५ दंड और एक
तनख्वाह में कटौती (reduction), यह था उनकी उन तीन साल की कमाई का
रेकार्ड ! लेकिन छोटुभाई ने दिन रात कानूनी लड़ाई लड़ कर सत्ताधीशों की
नींद ऐसी हराम कर दी कि उन्हें उनकी हर सजा को रद करने को मजबूर होना
पड़ा । लेकिन इन सब दंड, लफ़ड़े तथा सजाओं का बाद में तो उन्होंने हिसाब ही
रखना छोड़ दिया था ।
    नौकरी लगने के पहले दिन से रेल प्रशासन और विभाग के अधिकारियों के
पीछे वे जिस तरह हाथ धो कर पड़ गए वह  रुका जब उन्होंने नौकरी छोड़ी और
जनसेवक बने तब ज्यों का त्यों वह तेवर कायम रहा । रेलवे मैन्युअल में देशी
कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले native शब्द का विरोध करने से
लेकर एन्ग्लोइन्डियन, पारसी तथा हिन्दू कर्मचारियों के बीच, ग्रेड, प्रमोशन और  युनिफॉर्म के कपड़े तक के मामलों में साम्प्रदायिक अन्याय एवं पक्षपात तथा ऊपरी अधिकारियों के जुल्म, तुनक मिजाजी स्वभाव एवं प्रशासनिक खामियों के कारण रोजमर्रा के कामकाज में होने वाले अनगिनत किस्सों में से ‘इस्यू’ खड़ा कर वे अंत तक लडते रहे; अनेक मामलों मे सत्ताधीशों को रेल नियमो में परिवर्तन करने को मजबूर होना पड़ा ।
    वैसे अधिकारी उनसे त्राहीमाम कहते और कन्नी काट कर चलते और उन्हें न
छेड़ने में ही अपनी खैरियत समझते, फिर भी घटिया चरित्र के अधिकारियों के
अलावा ज्यादातर ऊपरी अधिकारियों के दिल में उनके लिए अपार श्रद्धा तथा आदर
भाव था। उनकी सच्चाई, भ्रष्ट न होने का गुण तथा ऊँचे चरित्र पर सबको
सम्पूर्ण विश्वास था। छोटुभाई को वे अपने रेल विभाग का आभूषण मानते थे।

[ जारी ]

3 Responses to “रेल – पुराण (२) : स्वामी आनन्द”


  1. 1 प्रियंकर August 13, 2007 at 6:58 pm

    अनोखी थी छोटू भाई देसाई की नियम और न्यायप्रियता . अनूठी थी उनकी ठसक . क्या आदमी थे . ‘रहिमन अब वे बिरछ कहं …….’

  2. 2 सागर चन्द नाहर August 13, 2007 at 9:33 pm

    काश ऐसे अफ़सर अब भी होते।
    मजा आ रहा है अगली कड़ी जल्दी प्रस्तुत करें।

  3. 3 ghughutibasuti August 14, 2007 at 12:47 am

    छोटू भाई देसाई को हमारा सलाम,किन्तु रेलवे अधिकारियों से सहानुभूति भी है ।
    घुघूती बासूती


Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? – लेखक सुनील May 11, 2009
    यह लूट, लालच, भोग की सभ्यता का संकट है। Technorati tags: recession, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, usa, china, india (1) दुनिया का आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमरीका के जिस दोयम कर्ज (सब प्राइम लोन) संकट से यह शुरु हुआ, उसको 19 महीने बीत चुके है। निवेश बैंक नाम की [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]