बचपन की कुछ यादें

Technorati tags: ,

    अभय तिवारी ने हाल ही में ‘ बीटल्स ‘ और उनके एक गीत का सुन्दर परिचय दिया है । शैशव की कुछ यादें ताज़ा हो गयीं ।

    एक सब्जी बेचने वाली मुझे ‘ पेट – पोछनू ‘ कहती थी । वह बाजार में पटरी पर सब्जी बेचने के अलावा घर – घर घूम कर भी बेचती थी इसलिए इस हक़ीकत से वाकिफ़ थी कि मैं पेट – पोछनू हूँ । पेट – पोछनू यानी माँ का पेट पोछ कर दुनिया में आने वाला । अन्तिम सन्तान ।

    बड़ी बहन संघमित्रा और बड़े भाई नचिकेता के साथ सिर्फ़ एक साल मैं स्कूल गया हूँ – १९६४ – ‘६५ में । बहन दसवीं पास कर अनुगुल ( ओड़ीसा ) पढ़ने चली गयी । एक साल वहाँ पढ़कर वह कोलकाता में डॉक्टरी की पढ़ाई करने लगी ।

    कोलकाता से जब छुट्टियों में बनारस आती तब हॉस्टल के खर्च से कर -कसर द्वारा बचाए पैसों से छोटी – मोटी चीजें लाती । कभी बा के लिए कोलकाता के ‘ न्यू मार्केट ‘ में बिकने वाला लाल – पन्नी में लिपटा देशी चीज़ , मेरे लिए किताबें अथवा सब के लिए छोटे वाले (ई.पी.) ग्रामोफोन – रेकॉर्ड । बनारस में इन रेकॉर्डों को तवा कहा जाता था , यह अनुवाद मुझे अत्यन्त सटीक लगता था । इसके पहले अख़बार और आकाशवाणी पर खेलों के रेकॉर्ड से ही मेरा तार्रुफ़ था , जिन्हें खिलाड़ी या टीमें तोड़ती थीं । संगीत के रेकॉर्ड जमीन पर पटकने पर टुकड़े – टुकड़े हो जाएँगे , इसका अन्दाज ठीक – ठीक था ।

    मेरे बचपन में बाईस्कोप वाले हाथ से चाभी देने वाले ग्रामोफोन पर ७८ आर.पी.एम. वाले बहुत तेज घूमने वाले रेकॉर्ड बजाते थे । आर.पी.एम यानी प्रति मिनट चक्कर ।७८ आर.पी.एम वाले तवे मझोले आकार के और कुछ मोटे होते थे लेकिन तेजी से चलने के कारण बहुत जल्द पूरे होते । बहन कोलकाता से छोटे वाले तवे लाती – ४५ आर.पी.एम या ई.पी. ( Extended play ) |

    कोलकाता से आने वाले छोटे तवों में बा और बाबूभाई ( पिता ) का पसन्दीदा रवीन्द्र -संगीत और नचिकेता के लिए पश्चिमी संगीत ।‘ वेन्चर्स ‘‘ का तेज वाद्य – संगीत और बीटल्स का ‘ लॉंग टॉल सैली ‘ मुझे याद हैं । नचिकेता इतना ज्यादा उन्हें सुनता कि एक बार बा ने उसे (उस तवे को ) पटक  कर तोड़ने की धमकी भी दी थी । १९७७ में जब मैं भारतीय सांख्यिकी संस्थान में पढ़ने गया तब हॉस्टल के सामूहिक रेकॉर्ड-प्लेयर पर सुनने के लिए इन तवों को ले गया था ।

    तीनों भाई – बहनों में संगीत का ज्ञान और हुनर सर्वाधिक नचिकेता में ही है । वह काफ़ी अच्छा माउथ – ऑर्गन बजा लेता है ।

 

फिर ममेरे बड़े भाई कबीर बनारस इन्जीनियरिंग पढ़ने आये । उन्होंने पहले गिटार फिर सरोद बजाना सीखा । नचिकेता के मित्र सुधीर चक्रवर्ती का ताल -ज्ञान अधिक था । वे दो प्लास्टिक की बाल्टियाँ उलट कर बोंगों बजाते थे । नचिकेता के माउथ ऑर्गन के साथ उनके ‘बोंगो’ का अभ्यास बाथरूम में हुआ करता था ताकि गूँज का आनन्द मिले । विविध – भारती, ऑल इण्डिया रेडियो का उर्दू प्रोग्राम या रेडियो सिलोन पर बजने वाले फिल्मी गीतों के ताल और विभिन्न वाद्यों के आधार पर संगीतकार को पहचानने का खेल नचिकेता मुझसे खेलता । ‘घोड़ा-गाड़ी’ की ताल वाले ओ.पी नैय्यर अथवा ‘बक-अप तिवारीजी ताल’(यह धा गि ना ति ना क धि न पर सटीक बैठता है) वाले कल्याणजी-आनन्दजी का संगीत मैं पहचान लेता था ।

    पिताजी को साबरमती आश्रम में पण्डित खरे के सान्निध्य में संगीत-संस्कार मिला था। नानी विश्व-भारती के पहले बैच की छात्रा थीं और वीणा बजातीं थीं । पन्नालाल घोष की बाँसुरी , बिस्मिलाह ख़ान की शहनाई ,पलुस्कर और सुब्बलक्ष्मी के भजन और निखिल बनर्जी के सितार के रेकॉर्ड भी हम सुनते ।

 

    स्कूल में पहले गिरिजा देवी की योज्ञ शिष्या . डॉ. मन्जू सुन्दरम और बाद में पण्डित छन्नूलाल मिश्र मेरे कण्ठ-संगीत के शिक्षक थे । स्कूल से निकलने के तीस साल बाद सहपाठी महेश से जब हाल ही में फोन पर बात हुई तब उसने स्कूल की ‘गीतमालिका’ जुटाने की गुजारिश की । मन्जू गुरुजी उन गीतों का सीडी बनाती हैं तब संजाल पर प्रस्तुत कर सकूँगा। स्कूल में उनसे सीखा एक गीत स्मृति से दे रहा हूँ ।इसे बेटी प्योली को लोरी के रूप में सुनाता था।

   अतहि सुन्दर पालना गढ़ि लाओ रे बढ़इया, गढ़ि लाओ रे बढ़इया

    शीत चन्दन कटाऊँ धरी,खलादि रंग लगाऊँ विविध ,

चौकी बनाओ रंग रेशम ,लगाओ हीरा, मोती ,लाल बढ़इया ।

    आनी धर्यो नन्दलाल सुन्दर,व्रज-वधु देखे बार-बार

    शोभा नहि गाए जाए ,धनी ,धनी ,धन्य है बढ़इया ।।

    अमेरिका के अश्वेत ‘नागरिक अधिकार आन्दोलन’ का सांस्कृतिक पक्ष अत्यन्त प्रभावशाली रहा है । जॉन बेज़ और पीट सीगर गीत अत्यन्त प्रभावशाली थे । इस दौर के काफ़ी पहले पॉल रॉबसन की रोबीली धीर गंभीर आवाज में नीग्रों प्रार्थना और गीत आए थे । इन तीनों हस्तियों के बारे में फिर कभी ।

15 Responses to “बचपन की कुछ यादें”


  1. 1 प्रत्यक्षा July 30, 2007 at 9:37 am

    अच्छा लगा पढकर । फिर कभी ,उम्मीद है ,जल्दी ही, होगा

  2. 2 प्रमोद सिंह July 30, 2007 at 10:08 am

    ऊपर प्‍लेस्‍ड आपके प्‍लेयर्स का लिंक सब गड़बड़ आ रहा है, महाराज…

  3. 3 yunus July 30, 2007 at 10:51 am

    अच्‍छी यादें हैं । पर थोड़ी गड़बड़ हो गयी है । प्‍लेयर आने की बजाय एच टी एम एल कोड दिख रहा है । मेरा अंदाज़ा है कि आपने इसे कंपोज़ मोड में ही कॉपी कर दिया है । अगर आप पोस्‍ट को एडिट करके एच टी एम एल मोड में जाकर ये कोड कॉपी करें तो प्‍लेयर दिख सकेगा और हम सब सुन भी सकेंगे ।

  4. 4 afloo July 30, 2007 at 11:35 am

    दु:ख है कि प्लेयर की कड़ियाँ ठीक से नहीं दे पाया था । अब खटका मार कर अलग खिड़की पर सुन सकते हैं ।

  5. 5 प्रियंकर July 30, 2007 at 11:54 am

    आपका एक नया ही रूप देखा — व्यक्तित्व का एक नया पक्ष . बचपन और संगीत तथा बचपन का संगीत . आपने कुछ सुलगा दिया है मन में . मेरा भी कुछ लिखने का मन बन रहा है .

  6. 6 अजित July 30, 2007 at 1:54 pm

    अच्छा लगा। अगले संस्मरण का इंतजार है।

  7. 7 sunita(shanoo) July 30, 2007 at 2:02 pm

    अफ़लातून जी लेख बहुत अच्छा लगा संगीत भी बहुत अच्छा लगा…।

  8. 8 अभय तिवारी July 30, 2007 at 3:24 pm

    बचपन की यादें.. सदा सुहानी..

  9. 9 समीर लाल July 30, 2007 at 6:22 pm

    मन को भाया आपका यह शैशवकालीन संस्मरण. बधाई. और लायें.

  10. 10 मैथिली July 30, 2007 at 9:21 pm

    बहुत मनोहारी, पर इतना कम
    आगे की कडि़यां भी दीजिये

  11. 11 नचिकेता July 30, 2007 at 10:14 pm

    आफ़लू: बहुत बढिया लिखते हो भाई. नेतागिरी के बदले पत्रकार या लेखक बनते तो ज्यादा नाम कमाते.

  12. 12 अनूप शुक्ल July 30, 2007 at 10:55 pm

    बढ़िया लगा यह संस्मरण। नचिकेताजी ने लिखना कम क्यों कर दिया। :)

  13. 13 mamta July 31, 2007 at 8:02 am

    संस्मरण पढ़कर अच्छा लगा । माउथ आर्गन पर बेकरार कर सुनकर बहुत ही अच्छा लगा।

  14. 14 अनुराग श्रीवास्तव July 31, 2007 at 9:39 am

    भई वाह, बहुत खूब!! आगे की कड़ियों की प्रतीक्षा रहेगी.


  1. 1 संवेदनाशून्य तारीखों की असहमत यादें » ब्लॉगबाबा Trackback on July 31, 2007 at 6:52 am

Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • ’आखिरी वक्त क्या ख़ाक…… July 6, 2009
    आज दोपहर करीब ढाई बजे प्रोफेसर जुआल की बिटिया डॉ. पाली का फोन आया ,’ नागेश्वर अंकल सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकले हैं । कहां जा रहे हैं नहीं बताया है । आन्टीजी ने पिताजी को चिन्तित हो कर फोन किया है । आप के यहाँ आये थे क्या ? ’ प्रोफेसर नागेश्वर प्रसाद [...] […]
  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]