विद्या – बुद्धि कुछ नहीं ‘पास’

Technorati tags: ,

प्रविष्टी में आये नये अथवा कठिन शब्द : बालवाड़ी : प्राथमिक-पूर्व स्कूल , अन्वय : पद्य पंक्ति का गद्य-रूप ।

    बालवाड़ी की प्रार्थना की एक पंक्ति हमें विचित्र लगती थी – ‘ विद्या बुद्धि कुछ नहीं पास’ । इस पंक्ति का अन्वय जो हमारी परेशानी का सबब था , यह था – ‘ विद्या – बुद्धि कुछ नहीं (चाहिए) , (हमे सिर्फ़) पास (कर दो)’ ।मानो शैशव की तालीम से यह विकृत हक़ीकत समझायी जा रही हो कि विद्या और बुद्धि नहीं चाहिए , पास होना जरूरी है ।

  ‘नारद’ के संचालकों और सलाहकारों का माहौल भी शिक्षा – व्यवस्था की इस विकृति से जुदा कैसे हो सकता है ? बुद्धि को ताक पर रख कर सिर्फ पास हो जाने की ललक यहाँ भी हावी है । येन-केन-प्रकारेण पास होने की ललक। तर्क , बुद्धि और विवेक के महत्व को बालवाड़ी से लगायत यहाँ तक नकारते रहने की छाप से निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

    राहुल के चिट्ठे को ‘नारद’ से रोकने के प्रकरण में नारद-संचालकों के फेल होने का ऐलान मानो कल अनूप ने अनहदनाद पर कर दिया है ।

    एक तरफ़ अनूप अभय को यह समझाना चाहता है कि ब्लॉग संकलक नितान्त मशीनी माध्यम है। दूसरी ओर संजय बेंगाणी की प्रखर मेधा उसे असहाय महिला चिट्ठाकारों पर संभावित हमले की कल्पना से विचलित कर देती है । जगा देती है, एक संरक्षक पुरुष का अहम । मूछें तो समाज के इसी तबके में उगती हैं , मशीनों को भी नहीं उगतीं। सो मूछों का सवाल भी ऐसे ही दिमागों में उगता है।

    यानी नितान्त-मशीनी संकलक साम्प्रदायिक नहीं हो सकता लेकिन पुरुषप्रधान मानसिकता का हो सकता है।अनूप, हम तो तकनीकी को भी विचार निरपेक्ष नहीं मानते। Technology और Ideology वाला पाठ , फिर कभी ।

     संजय द्वारा सचेत किये जाने के पूर्व अनूप ने हम से कहा था कि राहुल द्वारा विवादित पेज हटाने तथा भाषा पर खेद प्रकट कर देने पर समाधान हो जाएगा। लेकिन महिला चिट्ठाकारों पर ‘संभावित हमले’ का गुरुतर भार उसी के कन्धों पर जो है ! ऐसे हमलों का मुकाबला करने की क़ुवत सामान्य चिट्ठेकारों(स्त्री और पुरुष) में आ जाएगी तब सागर चन्द नाहर का सुपरस्टार क्या करेगा ? मुकरी और केश्टो मुखर्जी वाले किरदार निभाएगा ?

    हिन्दी चिट्ठेकारी में पुरुष-प्रधान मानसिकता से मुक्त चिट्ठेकारों की कमी नहीं है।इसीलिए सड़ी-गली मानसिकता पर चोट  होगी और होती रहेगी ।

  नैपकिन -विवाद के नाम से जाना गया विवाद(संजय बेंगाणी विवाद को यह नाम देते हैं) मुझे ‘पानी’ की तरफ जाता नहीं दिखायी दे रहा है। ‘द्वि-कंकडाणि’ की मजबूरियों में फँसता नजर आ रहा है – जहाँ न पानी है , न कागज ।

    अनूप , हम परिणाम सुधारने के लिए अवसर देने में यक़ीन रख़ते हैं ।

   

4 Responses to “विद्या – बुद्धि कुछ नहीं ‘पास’”


  1. 1 paramjitbali July 11, 2007 at 10:22 am

    समदर्शी होना जरूरी है।

  2. 2 arun July 11, 2007 at 10:26 am

    बस अब बहुत हुआ दादा अब आप भी छोडो ना दुसरे बहुत मुद्दे है जहा मे…:)

  3. 3 प्रियंकर July 11, 2007 at 4:26 pm

    आपकी बात में दम है . पर यहां किस-किस का कहें कि जुर्म कम है .

    अमिताभ को मौका दीजिए ताकि वह मुकरी-केश्टो न बने ‘सुपर स्टार’ ही बना रहे .

  4. 4 चिट्ठाकार July 11, 2007 at 11:27 pm

    यहां बड़ी गंभीर बाते हो रही हैं, फिर आते हैं.


Leave a Reply




a

www.blogvani.com

RSS यही है वह जगह

  • ’आखिरी वक्त क्या ख़ाक…… July 6, 2009
    आज दोपहर करीब ढाई बजे प्रोफेसर जुआल की बिटिया डॉ. पाली का फोन आया ,’ नागेश्वर अंकल सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकले हैं । कहां जा रहे हैं नहीं बताया है । आन्टीजी ने पिताजी को चिन्तित हो कर फोन किया है । आप के यहाँ आये थे क्या ? ’ प्रोफेसर नागेश्वर प्रसाद [...] […]
  • वह प्यार : लाल्टू : कविताएँ June 18, 2009
    [ अब की गरमियों में पहला पड़ाव हैदराबाद था । जहाँ एक जानदार व्यक्ति - लाल्टू से मुलाकात हुई । उनकी कविताएँ मिलीं , पेश हैं । ] १ तुमने कहा अरे !अरे क्या ! मैंने कहा फिर लिया लेखा जोखा आपस में हमनेआपस के छूटे हुए दिनों कातुमने पिलाया पानीमैंने सोचा कब छूटेगा तुम्हारा बदनदिन [...] […]
  • उ.प्र.चुनाव में कई मसलों की जड़ में एक व्यक्ति May 17, 2009
    चुनाव बाद दी गयी मेरी पहली त्वरित टिप्पणी पर अनूप शुक्ल ने कहा,” राहुलगांधी के बारे में जो चैनल वाले कह रहे हैं तो उनको कोई तो हीरो चाहिये ही तुरत-फ़ुरत प्रतिक्रिया करने के लिये। विस्तार से विष्लेषण कहां से करें बेचारे वे “ मौजूदा आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जो परिणाम दिए [...] […]
  • अंग्रेजी की दमघोंटू दीवार : ले. सुनील May 13, 2009
          बात मध्यप्रदेश की है, किन्तु कमोबेश पूरे देश पर लागू होती है। मध्यप्रदेश हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल बहुत खराब रहा। मात्र 35 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके। परिणाम निकलने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं की खबरें आईं।         इतने खराब परीक्षा परिणाम की विवेचना चल रही है। [...] […]
  • दुनिया के आर्थिक संकट को कैसे समझें ? (२) – ले. सुनील May 12, 2009
    Technorati tags: recession, globalisation, global economic crisis, sunil, samajwadi janaparishad, capitalism, free trade, usa, china, india लेख का प्रथम भाग (4)     दरअसल, पंजीवाद को फलते-फूलते रहने के लिए लगातार बढ़ते हुए मुनाफे, बढ़ता हुआ बाजार और दुनिया के श्रम व प्राकृतिक संसाधनों का बढ़ता हुआ दोहन चाहिए। तीस के दशक की जबरदस्त मंदी से उसे उबारने में [...] […]

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है July 1, 2009
    एक आह्वान शिक्षा अधिकार विधेयक एक छलावा है, शिक्षा का बाजारीकरण एक विकृति है, देश के सारे बच्चों को मुफ्त, समतापूर्ण, गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा के संघर्ष के लिए आगे आएं लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर आने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने कई घोषणाएं की हैं। अपने मंत्रालय का 100 दिन [...] […]
  • बेतूल : महिला अत्याचार रपट : शिउली वनजा July 1, 2009
    म.प्र. का बैतूल जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है। बीते दिनों बैतूल जिले में एक सप्ताह के अंदर दो घटनाएं घटी। पहले 27 मई को सारणी में निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध होने पर गोली चलाकर एक आदिवासी युवक की [...] […]
  • कांग्रेस के झूठ को पहचानना जरूरी है May 16, 2009
    जब बुनियादी सवालों पर प्रमुख दलों में वैचारिक अन्तर न रह गया हो तब हार – जीत के नकली कारण प्रकट होने लगते हैं । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आशा से अधिक सफलता से प्रफुल्लित मनमोहन सिंह से लगायत छुटभैय्ये कांग्रेसी और उनकी मस्केबाजी करने वाले टेवि चर्चाकार बेशर्मी से [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून (३) , ईसाई और पुर्तगाली कानून : ले. डॉ. स्वाति May 13, 2009
  • नर-नारी समता और निजी कानून (२) : ले. डॉ. स्वाति May 12, 2009
    पिछला भाग – एक हिंदु विवाह अधिनियम (1955 ) सतही तौर पर ’समता’ पर आधारित है । वह अदालत से तलाक मांगने का अधिकार स्त्री-पुरुष दोनों को देता है । 1976 के अधिनियम में तलाक के साधारण स्थापित कारकों के अलावा , क्रूरता (मानसिक/शारीरिक ), परित्याग करना व परस्पर रजामंदी भी तलाक के लिए पर्याप्त [...] […]
  • नर – नारी समता और निजी कानून : डॉ. स्वाति May 11, 2009
    [ वरिष्ट अधिवक्ता एवं लोकप्रिय चिट्ठेकार दिनेशराय द्विवेदी ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक नि:संतान हिन्दू विधवा द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर विवाह के तीन माह बाद गुजर गये पति के वारिसों का हक मुकर्रर करने के फैसले का विवरण अपने चिट्ठे पर दिया था । दिनेशजी ने उक्त पोस्ट में फैसले की बारीकियों को अत्यन्त [...] […]
  • सूअर – ज्वर या सभ्यता – ज्वर ? (2) ले. सुनील May 9, 2009
    पिछले हिस्से से आगे ए. काकबर्न नामक विद्वान ने दुनिया के मांस-इतिहास पर एक पेपर लिखा है, जिसमें संयुक्त राज्य अमरीका के एक प्रमुख सूअर-मांस उत्पादक राज्य उत्तरी केरोलीना के बारे में बताया है- “बदबूदार खाडियों के चारों और सूअरों के अंधेरे गोदाम बने हुए है, जिनमें उन्हें धातु के कटघरों में रखा जाता है जो उनके [...] […]