एक बुझौव्वल फ़िल्मों पर

Technorati tags: ,

    पिछले बुझौव्वल के बाद कई चिट्ठेकार साथियों ने मनोविनोद की इस स्पर्धा को जारी रखने की माँग की । पाठकों की माँग सिर -आँखों पर । अलबत्ता , इस बार की स्पर्धा में सवाल एक चिट्ठेकार साथी ने भेजे हैं ।

    यह दोहरा दूँ कि उत्तर सिर्फ़ टिप्पणी के तौर पर दिए जा सकते हैं । प्रश्नों के जवाबों से अलग टिप्पणियाँ भी सिर माथे पर।जैसे सागर भाई ने पिछली बार टिपिया कर पूछा, ‘ अता - पता ?’ सागर भाई , इस बार सवाल के एक हिस्से में अता-पता भी होगा।

    घुघूती और प्रमेन्द्र ने कहा कि प्रश्न कठिन थे । इस बार कुछ ‘ दूध - भात ‘ टाइप सवाल भी रखे गए हैं।

   ‘ दाल- भात ‘ वाले अभय भाई जवाब ‘ दूध - भात ‘ समझ कर बिन्दास देते हैं। उनकी खेल भावना के हम कायल हो गए । याद आ गया जब कक्षा ४ में कक्षा ११ के लड़कों के साथ एक मील की दौड़ में हमने भाग लिया था और दौड़ पूरी की थी ।

    प्रश्न १ . संगीतकार आनन्द- घन का मूल नाम क्या है ?

    प्रश्न २ .  ‘ ये मुंह , मसूर की दाल ‘  यह गीत किस फिल्म का है ?

    प्रश्न ३ .  ‘ तेरी गलियों में हम आए , दिल ये अरमानों भरा लाए ‘ इसे किस - किस ने गाया है और फिल्म कौन सी थी ?

    प्रश्न ४ .   ‘ फिर सुबह होगी ‘ यह फिल्म किस उपन्यास के आधार पर बनी थी ?

    प्रश्न ५ .  ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ इस गीत के गीतकार का नाम बतायें ।

    प्रश्न ६ . ‘ तूफ़ान मेल ये दुनिया ‘ इस गीत को किसने गाया है ?

    प्रश्न ७ . ‘कोई गाता , मैं सो जाता ‘ गीतकार और फिल्म का नाम बतायें ।

जवाब दो जून , २००७ तक लिए जाएंगे ।

17 Responses to “एक बुझौव्वल फ़िल्मों पर”

  1. 1 v9y May 29, 2007 at 11:14 pm

    प्रश्न १ . संगीतकार आनन्द-घन का मूल नाम क्या है ?
    लता

    प्रश्न २ . ‘ ये मुंह , मसूर की दाल ‘ यह गीत किस फिल्म का है ?
    अगर आपका मतलब लता के गाए ‘ये मुँह और दाल मसूर की’ से है तो फ़िल्म है बारिश

    प्रश्न ३ . ‘ तेरी गलियों में हम आए , दिल ये अरमानों भरा लाए ‘ इसे किस - किस ने गाया है और फिल्म कौन सी थी ?
    अंतरा चौधरी (सलिल दा की बेटी) और मन्ना डे ने गाया था. फ़िल्म थी मीनू.

    प्रश्न ४ . ‘ फिर सुबह होगी ‘ यह फिल्म किस उपन्यास के आधार पर बनी थी ?
    दोस्तोवस्की के ‘क्राइम एंड पनिशमेंट’ पर

    प्रश्न ५ . ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ इस गीत के गीतकार का नाम बतायें ।
    पं. नरेंद्र शर्मा

    प्रश्न ६ . ‘ तूफ़ान मेल ये दुनिया ‘ इस गीत को किसने गाया है ?
    कानन देवी

    प्रश्न ७ . ‘कोई गाता , मैं सो जाता ‘ गीतकार और फिल्म का नाम बतायें ।
    हरिवंशराय बच्चन. आलाप.

  2. 2 Abhishek Ojha May 29, 2007 at 11:46 pm

    1. Lata Mangeshkar
    2. Around the World
    3. Antara Choudhry, Manna Dey
    4. Fyodor Dostoevsky’s Crime and Punishment
    5. Narendra Sharma
    6. Kanan Devi
    7. Lyricist: Harivansh Rai Bachchan, Film: Alaap Singer: Yesudas

  3. 3 नितिन बागला May 29, 2007 at 11:58 pm

    2. Around the World/बारिश/श्री नकद नारायण
    3. मन्ना डे, अन्तरा चौधरी, फिल्म - मीनू
    ५. प. नरेन्द्र शर्मा
    ६. कानन देवी. बाद में लता जी ने इसे अपने अल्बम श्रद्धांजली में भी गाया
    ७.हरिवंशराय बच्चन, फिलम - आलाप

  4. 4 जीतू May 30, 2007 at 12:05 am

    इनाम नही रखोगे तो अबकि भाग नही लेंगे,पहले ही बता देते है:

    प्रश्न १ . संगीतकार आनन्द- घन का मूल नाम क्या है ?

    अपनी सुरो की देवी : लता मंगेशकर

    प्रश्न २ : ये मुंह , मसूर की दाल ‘ यह गीत किस फिल्म का है ?

    फिल्म : बारिश

    प्रश्न ३ . ‘ तेरी गलियों में हम आए , दिल ये अरमानों भरा लाए ‘ इसे किस - किस ने गाया है और फिल्म कौन सी थी ?

    फ़िल्म : मीनू
    गायक/गायिका - मन्ना डेऔर अंतरा चौधरी (मशहूर संगीतकार सलिल चौधरी की साहबजादी)
    (ये फिल्म रिलीज ही हो सकी शायद, लेकिन गीत बहुत हिट हुए थे)

    प्रश्न ४ . ‘ फिर सुबह होगी ‘ यह फिल्म किस उपन्यास के आधार पर बनी थी ?

    दोस्तोवस्की ( Dostoevsky ) के मशहूर उपन्यास “क्राइम एन्ड पनिशमेन्ट” (”Crime and Punishment”)

    प्रश्न ५ . ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ इस गीत के गीतकार का नाम बतायें ।

    पंडित नरेन्द्र शर्मा ( और कौन?)

    प्रश्न ६ . ‘ तूफ़ान मेल ये दुनिया ‘ इस गीत को किसने गाया है ?

    कानन देवी

    प्रश्न ७ . ‘कोई गाता , मैं सो जाता ‘ गीतकार और फिल्म का नाम बतायें ।

    संगीतकार : जयदेव, फिल्म : आलाप, गीतकार: डा. हरिवंश राय बच्चन और गायक : येसुदास

    जवाब सही हो तो इनाम भिजवा दीजिएगा।

  5. 5 धुरविरोधी May 30, 2007 at 6:28 am

    लीजिये जनाब हमारे जबाब हाजिर हैं

    प्रश्न १ . संगीतकार आनन्द- घन का मूल नाम क्या है ?
    प्रश्न कुछ समझ में नहीं आया. “आनन्द - घन”, ये घन का क्या मतलब है?
    अगर आप कल्याणजी आनन्दजी के बारे में कह रहे हैं तो इन आनन्दजी का नाम आनन्दजी वीरजी शाह है.

    प्रश्न २ . ‘ ये मुंह , मसूर की दाल ‘ यह गीत किस फिल्म का है ?
    ये गाना तीन फिल्मों में आ चुका है
    अ. फिल्म दुनिया की सैर (Around the world) गायिका शारदा और मुबारक बेगम
    ब. फिल्म श्री नकद नारायण गायक - आशा एवं रफी साहब
    स. फिल्म बारिश गायिका लता जी

    प्रश्न ३ . ‘ तेरी गलियों में हम आए , दिल ये अरमानों भरा लाए ‘ इसे किस - किस ने गाया है और फिल्म कौन सी थी ? Film Minoo
    फिल्म मीनू गाने वाली सलिल दा की बिटिया अन्तरा चौधरी और मन्नाडे

    प्रश्न ४ . ‘ फिर सुबह होगी ‘ यह फिल्म किस उपन्यास के आधार पर बनी थी ?
    फिर सुबह होगी दोत्योवस्की के उपन्यास क्राइम एंड पनिशमेन्ट पर आधारित थी

    प्रश्न ५ . ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ इस गीत के गीतकार का नाम बतायें ।
    ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ गीतकार हैं पंडित नरेन्द्र शर्मा -

    प्रश्न ६ . ‘ तूफ़ान मेल ये दुनिया ‘ इस गीत को किसने गाया है ?
    जनाब इस प्रश्न के भी दो जबाब है क्योंकि ये गाना दो फिल्मों में आ चुका है
    अ. फिल्म जबाब में इस गाने को कानन देवी ने गाया है
    ब. फिल्म चाचा चौधरी में इस गाने को मोहम्मद रफी और श्याम कुमार ने गाया है.

    प्रश्न ७ . ‘कोई गाता , मैं सो जाता ‘ गीतकार और फिल्म का नाम बतायें ।
    फिल्म आलाप गायक येसुदास गीतकार हरिवंश राय बच्चन

  6. 6 धुरविरोधी May 30, 2007 at 6:31 am

    अफलातून साहब, एक सुझाव है. परिणामों के लिये इतनी देर क्यों? ज्यादा से ज्यादा दूसरे दिन तक ही बहुत है. इतनी देर तक तो सब भूल भाल जायेंगे.

  7. 7 संजय बेंगाणी May 30, 2007 at 9:42 am

    शर्मसार हूँ, एक भी उत्तर नहीं पता.

  8. 8 संजय बेंगाणी May 30, 2007 at 9:43 am

    चिट्ठे का आवरण बदल लिया! अच्छा लग रहा है.

  9. 9 PRAMENDRA PRATAP SINGH May 30, 2007 at 10:07 am

    प्रश्न ७ . ‘कोई गाता , मैं सो जाता ‘ गीतकार और फिल्म का नाम बतायें ।
    Harivansh Rai Bachchan & film Alaap

    प्रश्न ६ . ‘ तूफ़ान मेल ये दुनिया ‘ इस गीत को किसने गाया है ?
    कानन देवी

    प्रश्न ५ . ‘सत्यम , शिवम , सुन्दरम ‘ इस गीत के गीतकार का नाम बतायें ।
    पंडित नरेन्‍द्र शर्मा

    प्रश्न ४ . ‘ फिर सुबह होगी ‘ यह फिल्म किस उपन्यास के आधार पर बनी थी ?
    रूसी उपन्‍यास क्रा‍इम एंड पनिश्‍मेन्‍ट किताब 1866 में छपी थी

    प्रश्न ३ . ‘ तेरी गलियों में हम आए , दिल ये अरमानों भरा लाए ‘ इसे किस - किस ने गाया है और फिल्म कौन सी थी ?
    अन्‍तरा चौधरी - मन्‍न डे और साथियों ने

  10. 10 Jitu May 30, 2007 at 10:15 am

    aayein! hamare jawab kahan gayab kar diye bhai? sabse pahale diye the,
    Bibi bachhon ki aapatti ki bawajood!

  11. 11 अभय तिवारी May 30, 2007 at 11:03 am

    सवालों पर कोई आपत्ति नहीं.. पर शैशव पर क्यों..? बचपन बच्चे बच्चों की कविता आदि.. के बेच में ऐए सवाल.. अफ़लातून भाई.. कुछ कीजिये.. बच्चे बहुत दुखी हो जायेंगे.. मेरा बिल्लू तो इधर देखने को भी तैयार नहीं..

  12. 12 Annapurna May 30, 2007 at 11:46 am

    Satyam shivam sundaram geet Pt. Narendra Sharma ne likha.
    Toofaan mail geet Kaanan Dei ne gaayaa.
    Koi gaatta geet Dr. HarivanshRai Bacchhan ne likha aur film ka naam hai Aalaap

    Annapurna
    Hydarabad

  13. 13 सागर चन्द नाहर May 30, 2007 at 2:37 pm

    मजा आ गया भाई साहब
    १. आननदधन यानि लता मंगेशकर
    २. ये मुंह और मसूर की दाल- फिल्म बारिश ( शायद देव साहब और नूतन जी की है)
    ३. तेरी गलियों में हम आये- यह
    मीनू फिल्म का गाना है।
    ४. फिर सुबह होगी- फैडोर दोस्तोवस्क्की के उपन्यास “क्राईम एन्ड पनिशमेन्ट” पर आधारित है।
    ५. सत्यम. शिवम, सुन्दरम के गीतकार पं. नरेन्द्र शर्मा हैं जो वरिष्ठ चीट्ठाकारा लावण्या शाह जी के पिताजी भी हैं।
    ६. तूफान मेल ये गीत पंकज मल्लिक ने गाया है।
    ७. कोई गाता यह मेरी पसन्द का गाना है। यह येशुदास ने गाया है, इसके गीतकार हैं हरिवंश रॉय बच्चन और यह अमिताभ की बेहद फ्लॉप पर बहुत खूबसुरत फिल्म “आलाप” का गाना है। जिसने यह गाना नहीं सुना एक बार अवश्य सुनना चाहिये।

  14. 14 Annapurna May 30, 2007 at 3:10 pm

    Satyam Shivam sundaram geet Pt. Narendra Sharma ne likha.
    Toofaan mail geet Kaanan Devi ne gaayaa.
    Koi gaataa geet Dr. HarivanshRai Bacchhan ne likha, film ka naam hai Aalaap.

  15. 15 dandgeumesh May 30, 2007 at 5:40 pm

    palag geu me

  16. 16 धुरविरोधी May 30, 2007 at 6:20 pm

    हे भगवान, आपको ये प्रश्न ज़रूर यूनुस भाई ने दिये हैं क्योंकि वे ही लताजी से अभी मिलकर आये हैं.

    और आपके पहले प्रश्न का जबाब हैं, लता मंगेशकर

  17. 17 ghughutibasuti June 5, 2007 at 9:51 pm

    हम तो इस कक्षा में बैठने लायक नहीं हैं । एक भी उत्तर नहीं पता ।
    घुघूती बासूती

Leave a Reply

www.blogvani.com